
महाराष्ट्र में बीजेपी ने 22 जिला अध्यक्षों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें पार्टी ने मुंबई के तीन बचे जिलों के लिए शहर प्रमुख तय कर दिए हैं। पार्टी ने उत्तर पश्चिम मुंबई का चीफ ज्ञानमूर्ती शर्मा को बनाया है। दक्षिण मध्य मुंबई की जिम्मेदारी निरज उभारे और दक्षिण मुंबई की जिम्मेदारी शलाका सालवी को सौंपी है।
पार्टी ने पहली सूची में 58 नाम घोषित किए थे। अब दूसरी सूची में 22 नाम घोषित किए हैं। ऐसे में पार्टी ने राज्य के सभी जिला अध्यक्ष/शहर प्रमुख तय कर दिए हैं।
बीड जिले का अध्यक्ष शंकर देशमुख को बनाया गया है। महाराष्ट्र में अभी पार्टी की कमान राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों में हैं। कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के ही प्रदेश अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना है।

पालघर-वसई विरार में कौन बना चीफ?बीजेपी ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (MMR) में आने वाले पालघर और वसई विरार के अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। पालघर का अध्यक्ष भरत राजपूत को बनाया है जबकि वसई विरार की जिम्मेदारी प्रज्ञा पाटील को दी है। महाराष्ट्र में सभी जिला अध्यक्ष घोषित होने के बाद एक तरह से संगठन चुनावों का दूसरा चरण पूरा हो गया है अब सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होने बाकी है। महाराष्ट्र में बीजेपी के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्यों अगले कुछ महीनों में निकाय चुनाव होने हैं। ऐसे में नवनियुक्त जिलाअध्यक्षों पर भी कमल खिलाने का दबाव होगा।