
मुंबई में मूसलधार बारिश का कहर, 35 वर्षों में पहली बार इतनी जल्दी मानसून पहुंचा है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)ने बताया कि अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मुंबई और कुछ अन्य भागों तक पहुंचने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र में मानसून आ गया है। राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बहुत तेज बारिश हो रही है। हालांकि, मानसून अभी तक मुंबई में नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में मुंबई में भी मानसून आ जाएगा। मुंबई में रविवार से बारिश हो रही है। मुंबई और आसपास के इलाकों में रविवार रात से ही बारिश हो रही है।
मुंबई के उपनगरों में रविवार रात से लगातार बारिश हो रही है। अंबरनाथ और बदलापुर में सुबह से ही बिजली की गरज के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। सुबह से बारिश होने के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी भरने लगा है। सीएसटी से भायखला दादर तककर्जत, खोपोली और बदलापुर से मुंबई जाने वाली लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट देरी से चल रही हैं। मुंबई से कल्याण और कर्जत की ओर आने वाली लोकल ट्रेनें भी 10 से 15 मिनट देरी से चल रही हैं।
और मुंबई के कई निचले इलाकों में जल भराव देखने को मिल रहा है जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही है.
मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारी पानी निकालने में लगे हुए हैं मुंबई महानगरपालिका डिस्ट्रर्ड मैनेजमेंट अलर्ट पर है आर फायर ऑफिसर की छुट्टी रद्द कर दी गई है.
आने वाले एक से दो दिन मुंबई और उसके आसपास के इलाके हाई अलर्ट पर रहेंगे.